बिहार: परसा में डकैतों का तांडव, सात को बेरहमी से पीटा 

परसा थाने के खपरैलचक गांव में गुरुवार की रात डकैतों ने जमकर तांडव मचाया। प्रकाश चौधरी के घर के सात सदस्यों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। जिसमें तीन की हालत गंभीर है। डकैतों ने इन पर पिस्तौल की बट और नुकीले हथियारों से हमला किया।
इसके बाद लाखों के जेवरात लूट कर चलते बने। सभी सदस्यों को घायलवस्था में छोड़कर अपराधी खेत के रास्ते भाग गए। घटना खपरैलचक गांव के प्रकाश चौधरी के घर हुई। घायल प्रकाश चौधरी, उसकी मां हीरामनी देवी, पत्नी रेखा देवी, दो बेटी डॉली और पुतुल, दो बेटे राजा व छोटू को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रकाश के बड़े बेटे और दो बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में मचाते रहे तांडव दस की संख्या में रहे डकैत हथियारों से लैश थे।
तीन ने चेहरे पर नकाब लगाया था। डकैत प्रकाश चौधरी के घर गुरुवार की रात करीब 12 बजे पहुंचे। आधा घंटा तक घर में ताडंव मचाया। आश्चर्यजनक बात यह है कि ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस को मिली चप्पल पीड़ित प्रकाश के बयान पर केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। तीन सौ मीटर की दूरी पर पुलिस को एक चप्पल मिली है।
छोटू के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसी
ग्रामीणों ने बताया कि घर में परिवार के सभी लोग खून से लथपथ जमीन और बिस्तर पर गिरे थे। अपराधियों के जाने के बाद प्रकाश के छोटे बेटे छोटू ने शोर मचाया। रात में बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए।
गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गर्दन के ऊपर से हमला किया ग्रामीणों के मुताबिक अस्पताल में इलाज करा रहे प्रकाश के बड़े बेटे व दो बेटी की हालत गंभीर बनी है। अपराधियों ने घरवालों को गर्दन के ऊपर से हमला किया। सभी का सिर फट गया है। प्रकाश का घर एकांत में है। उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर अन्य घर हैं।
12 साल पहले आकर बसा था नत्थुपुर
प्रकाश चौधरी के पिता मुखा चौधरी अपने बड़े पुत्र के साथ नत्थुपुर में रहते हैं। वहीं, मुखा की पत्नी हीरामनी देवी छोटे पुत्र प्रकाश के साथ खपरैलचक में रहती थीं। मुखा चौधरी मूल रूप से राजापुल के रहने वाले हैं। 12 साल पहले राजापुल से जमीन बेच एक पुत्र को नत्थुपुर व दूसरे को खपरैचल चक में जमीन खरीद कर दी थी। वहीं प्रकाश चौधरी एक निजी स्कूल का वाहन ड्राइवर है।
साथ ही खपरैलचक में ही एक जनरल स्टोर की दुकान भी है। जिस पर परिवार के अन्य सदस्य चलाते हैं। चोरी, लूट के बाद डकैती परसा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले परसा-पुनपुन मार्ग पर अपराधियों ने एक ट्रैक्टर लूट ली थी। चालक के विरोध करने पर अपराधियों ने उसे मारपीट अधमरा कर दिया था।
दो दिन पहले उसी गांव में दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने उड़ा लिया। एक के बाद एक बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। जेवरात लूटने की बात कही गई है। प्रकाश के बयान पर केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। खेत में एक चप्पल मिली है उसकी जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
-नंदजी कुमार, थानाध्यक्ष
by- रवि गुप्ता 

 


Comments