कपिल शर्मा के शो में अपनी अदाकारी से लोगों को गुदगुदाएगा गोपालगंज का लाल
गोपालगंज. सोनी चैनल पर आने वाले द कपिल शर्मा शो में गोपालगंज
जिले के बेलवां गांव के रहने वाले परितोष त्रिपाठी नजर आएंगे। परितोष
त्रिपाठी की एक नए कैरेक्टर के रूप में एंट्री हुई है। परितोष के कपिल
शर्मा शो में शामिल होने के बाद परिजनों के साथ चाहने वालों में खुशी है। पिता हैं अंग्रेजी के प्रोफेसर...
प्रो.
रामायण तिवारी व दमयंती देवी के पुत्र हैं। प्रो. रामायण तिवारी के दो
पुत्र व दो पुत्रियां हैं। आशुतोष त्रिपाठी बड़े हैं। जिनकी शादी भाजपा के
कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री पं दुर्गा प्रसाद मिश्रा की नतिनी दिप्ती
मिश्र से हुई है। वहीं परितोष उर्फ सिप्पू बड़ी दो बहनों की भी शादी हो
चुकी है। परितोष भाई-बहनों में चौथे नम्बर हैं।
परितोष
के पिता प्रो. रामायण तिवारी सीवान जिला मुख्यालय स्थित विद्या भवन महिला
डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर पद पर पदस्थापित हैं। वहीं मां
दमयंती देवी जिले के विजयीपुर प्रखंड के मिश्रौली गांव मध्य विद्यालय से
प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हो गई हैं। वर्तमान में परितोष के
माता-पिता यूपी के देवरिया जिले साकेत नगर मुहल्ला स्थित अपने मकान में
रहते है।
यूपी में हुआ जन्म, प्रारंभिक के बाद यूपी से ही पूरी की इंटर की परीक्षा
परितोष उर्फ सिप्पू का जन्म उनके ननिहाल यूपी के देवरिया जिले के नोनापर के समीप स्थित दनउर गांव में हुआ है। 55 साल के ताऊजी की भूमिका निभाने वाले परितोष की उम्र महज 29 वर्ष है। उनकी जन्म तिथि 6 फरवरी 1988 है।
परितोष उर्फ सिप्पू का जन्म उनके ननिहाल यूपी के देवरिया जिले के नोनापर के समीप स्थित दनउर गांव में हुआ है। 55 साल के ताऊजी की भूमिका निभाने वाले परितोष की उम्र महज 29 वर्ष है। उनकी जन्म तिथि 6 फरवरी 1988 है।
परितोष
की प्रारंभिक पढ़ाई उनके पैतृक गांव बेलवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में
हुई थी। इसके बाद उनके माता-पिता देवरिया जिले में मकान बना शिफ्ट हो गए।
जहां उनका नामांकन प्रेस्टिज इंटर कॉलेज में हो गया। जहां परितोष ने 12 वीं
तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी ऑनर्स किया। वर्ष
2009 में मुंबई विश्वविद्यालय में एम ड्रामा का कोर्स करने के लिए पहुंचे
परंतु उन्होंने नामांकन नहीं लिया।




Comments
Post a Comment