सराय के लाल ने, बढ़ाया बिहार का मान

सरा। सिटी रिपोर्टर :-
सराय के शेम्भोपुर गांव के रहने वाले कुंदन सिंह ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2016 में नौवा स्थान प्राप्त कर शेम्भोपुर सराय ही नही बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन कर दिया। कुंदन एक किसान परिवार के रहने वाले है। पिता श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह है व माता गृहणी है। कुंदन के नवोदय विद्यालय वैशाली में चयन होने के बाद सराय के ही आरडीएस उच्च विद्यालय दामोदरपुर से 74 प्रतिशत अंक के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की।
इनके स्टेट टॉपर होने पर बधाईयां की तांता लग गयी। बधाई देने वालों में - पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजय कुमार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण के कुणाल गुप्ता, युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, मुखिया आमोद पासवान,रवि गुप्ता, आरुणि गुप्ता इत्यादि। वही सराय के छात्र भी ख़ुशी से फुले नही समा रहे। छात्रों ने भी बधाइयाँ दी। बधाई देने वाले छात्र- छोटू, बबलू, बादल, जुगनू, विक्की, कालू, राजा , मनीष इत्यादि है।
वही सराय के सभी छात्र ख़ुशी से फूले नही समा रहे है।

Comments

Post a Comment