Posts

Showing posts from March, 2017

yogi ki comedy

Image

छह साल पहले शिक्षक की हो चुकी है मौत, बिहार बोर्ड ने बना दिया परीक्षक.

Image
पटना :  बिहार में इंटर का मूल्यांकन शुरू नहीं हुआ है. अगर शुरू हो जाता, तो पता चलता कि भूत भी इंटर का मूल्यांकन कर रहे हैं. जिस शिक्षक का निधन छह साल पहले हो गया, उसको बिहार बोर्ड ने परीक्षक बना दिया है. यह इस वर्ष ही नहीं, बल्कि हर वर्ष से होते आ रहा है. शास्त्री नगर बालक उच्च विद्यालय के शिक्षक नरेश मेहता का निधन 2013 में हो गया. लेकिन, ये हर वर्ष इंटर के मूल्यांकन के परीक्षक बनते हैं. हर बार की तरह इस बार भी नरेश मेहता के नाम से परीक्षक का पत्र स्कूल को भेजा गया है. स्कूल दे चुका है कई बार जानकारी स्कूल की मानें, तो इसकी जानकारी हर साल मूल्यांकन के पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दी जाती है. लेकिन, हर बार समिति यह गलती करती है. 2014 से 2016 तक कई बार मैनुअल इसकी जानकारी समिति को दी गयी, लेकिन इस बार तो स्कूल ने ऑनलाइन जानकारी भी दी और मेल भी किया. इसके बाद भी समिति ने गलती की है अौर मरे हुए शिक्षक के नाम से एप्वाइंटमेंट लेटर निकाल दिया है. स्कूल से हो गया ट्रांसफर, फिर भी बनाया जा रहा परीक्षक बीएन कॉलेजिएट हाइस्कूल, पीएन एंग्लो हाइस्कूल,...

संदीप माहेश्वरी : How to start business without money.... Must watch

Image

बिहार में भी बहुत जल्द लगेंगे अबैध बुचर खानों पर रोक :बिहार सरकार

Image
पटना। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी अवैध बूचड़खाने बंद किए जाएंगे। सरकार जिलों में चल रहे वैध बूचड़खाने पर भी नजर रखेगी। इस सिलसिले में सभी जिलों के डीएम व एसपी को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि वे अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद करा मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। - साथ ही वैध बूचड़खानों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। विधान परिषद में शनिवार को भाजपा के सूरजनंदन प्रसाद के सवाल पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से पशुओं का वध करने की इजाजत नहीं है। इस संबंध में 2012 में ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डीएम व एसपी से वैध बूचड़खानों की सूची मांगी गई है। बिहार में एक्ट की उड़ाई जा रही धज्जियां पशु संरक्षण एवं संवर्द्धन अधिनियम, 1955 के तहत पशुओं का वध किया जा सकता है। मगर एक्ट में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि 15 साल से अधिक आयु और शारीरिक रूप से अक्षम पशुओं का ही वध किया जा सकता है। इसके लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। लेकिन बिहार में इस कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। प्र...

तेजस्वी ने दी UP के CM को सलाह - योगी जी, यूपी में एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए..

Image
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है कि यूपी में भी बिहार की तर्ज पर एक एक एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए। पटना [जेएनएन]। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यूपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को सलाह दी है कि यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड तो बना दिया अब  बिहार की तर्ज पर यूपी में भी एक एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए, जनता का भला हो जाएगा। यूपी में शराबबंदी की मांग करते हुए तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि योगीजी इधर-उधर जनता का ध्यान मत बांटिए। शराब तन-मन के साथ-साथ समाज और देश को भी दूषित करती है। एक एंटी_दारू_स्क्वाड भी बना लीजिए।  योगी जी इधर-उधर जनता का ध्यान मत बांटिये। शराब तन-मन के साथ-साथ समाज और देश को भी दूषित करती है। एक एंटी_दारू_स्क्वाड भी बना लिजीये। — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 24, 2017 योगी जी इधर-उधर जनता का ध्यान मत बांटिये। शराब तन-मन के साथ-साथ समाज और देश को भी दूषित करती है। एक एंटी_दारू_स्क्वाड भी बना लिजीये। उन्होंने आगे लिखा है कि अगर यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी सही म...

Jio धमाका ऑफर: ग्राहकों को FREE में मिलेगा 120जीबी डेटा

Image
    रिलायंस जियो ग्राहकों को 31 मार्च तक फ्री कॉलिंग और डेटा सर्विस दे रही है। वहीँ 1 अप्रैल से कंपनी अपनी सेवाओं के लिए चार्ज करेगी। हालांकि, सस्ता डेटा पाने के लिए जियो ने प्राइम मेंबरशिप ऑफर भी जारी किया है। इसके लिए 31 मार्च तक रजिस्टर्ड करना होगा। साथ ही, कंपनी अब एक और ऑफर लेकर आई है जो ग्राहकों के लिए बेहद फायदे वाला साबित होगा। इसके तहत ग्राहकों को फ्री डेटा ​दिया जाएगा। FREE डेटा पाने ये है तरीका 60 जीबी फ्री डेटा (303 रुपए प्लान) और 120 फ्री जीबी डेटा (499 प्लान) पाने के लिए यूजर को 12 महीने का रिचार्ज एक साथ कराना होगा। अगर आप 303 रुपए वाला प्लान लेते हैं तो 3636 रुपये का रिचार्ज एक साथ कराना होगा इसमें आप 28 जीबी/महीने डेटा के साथ 5 जीबी एडिशनल डेटा पाएंगे। इसी तरह आप 60 जीबी फ्री डेटा पा सकते हैं। वहीं, 499 प्लान लेने वाले यूजर को 12 महीनों के लिए एक साथ 5,988 रुपए का रिचार्ज कराना होगा इसके बाद यूजर को 120 जीबी फ्री डेटा मिलेगा। ये डेटा हर महीने 10 जीबी के रुप में मिलेगा। मिलेगा 120 जीबी फ्री डेटा रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप के बाद बाय वन गेट वन ऑफर क...

चारा घोटाला: क्षेत्रीय निदेशक समेत तीन दोषी करार, सजा पर फैसला 28 को

Image
केन्द्रीय जांच ब्यूरो की एक विशेष अदालत ने राज्य के बहुचर्चित करोड़ों रुपयों के चारा घोटाला के एक मामले में आज पशुपालन विभाग के एक पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया। चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रहे ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने मामले में सुनवाई के बाद पशुपालन विभाग में पूर्णियां के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक सीताराम सिंह, पशुपालन अधिकारी नागेन्द्र साह, लेखापाल चन्द्रशेखर प्रसाद को भारतीय दंड विधान और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद उनकी जमानत रद्द कर दी और उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की सजा पर फैसला 28 मार्च को होगा। आरोप के अनुसार, वर्ष 1995-96 के बीच तीन दोषियों ने दवा व्यवसायी और बजट अधिकारी के साथ मिलकर एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत दवा खरीद के लिए फर्जी स्वीकृति आदेश और फर्जी विपत्रों के आधार पर लाखों रुपयों का घोटाला किया था।

बिजली की अनुदान राशि अब सीधे उपभोक्ताओं को देगी बिहार सरकार

Image
अगले माह से बिजली उतनी महंगी नहीं होगी जितनी विद्युत विनियामक आयोग ने टैरिफ सुनाया है। एक अप्रैल से 55 फीसदी महंगी करने का आयोग ने फैसला दिया है। आयोग की दर आने के बाद राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को अनुदान देने का निर्णय लिया है। अनुदान बिजली कंपनी के बजाए अब सीधे उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। शनिवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि दो-तीन दिनों में अनुदान की घोषणा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अब तक कंपनी राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान का जिक्र करते हुए पिटिशन दायर करती थी। पहली बार नीतिगत निर्णय के तहत बिजली कंपनी ने अनुदान रहित टैरिफ पिटिशन दायर किया था। बिजली दर की प्रति मिल गई है। पड़ोसी राज्यों की बिजली दर का भी अध्ययन हो रहा है। चूंकि, नई बिजली दर एक अप्रैल से प्रभावी होनी है, इसलिए चालू सत्र में ही उपभोक्ताओं को सीधे अनुदान की घोषणा होगी। ऐसे मिलेगा सीधे अनुदान: बिजली बिल में आयोग की ओर से सुनाई गई बिजली दर के अनुसार राशि का जिक्र होगा। राज्य सरकार जिस श्रेणी के उपभोक्ताओं को जितना अनुदान देगी, उसके अनुसार ...

1 अप्रैल से बैंकों के बदल रहे नियम, मिनिमम बैंक बैलेंस कितना हो, जानिए

Image
बैंक अब अपने नियम-कानून में बदलाव करने जा रहे हैं, इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। अब आपके खाते में न्यनतम बैलेंस रहना जरूरी है। पढ़िए इस रिपोर्ट में..... पटना [जेएनएन]। बैंक खाते में अगर न्यूनतम बैलेंस नहीं रहा तो जेब कटनी तय है। यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक अप्रैल से कई मानदंड बदल जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। बचत और चालू दोनों खाताधारकों के लिए अलग-अलग न्यूनतम बैलेंस का प्रावधान है। इसे भी केटेगरी के आधार पर बांटा गया है। यह बैलेंस हर माह औसत के रूप में माना जाएगा। करेंट एकाउंट के लिए एक ही मानक है। वहीं, सेविंग एकाउंट को चार श्रेणी में बांटा गया है। करेंट एकाउंट - 10 हजार रुपये खाताधारक को रखना होगा मंथली एवरेज बैलेंस - 500 रुपये सर्विस टैक्स बतौर जुर्माना देना होगा बैलेंस नहीं रखने पर सेविंग एकाउंट श्रेणी : मंथली न्यूनतम बैलेंस : जुर्माना मेट्रो शहर : 5000 रुपये : 100 रुपये अर्बन : 3000 रुपये : 80 रुपये सेमी अर्बन : 2000 रुपये : 75 रुपये  रूरल क्षेत्र : 1000 रुपये : 50 रुपये (नोट : जुर्माने के साथ 15 फीसद सर्विस टैक्स भी लगेगा) निर्धारित सीमा...
Image
कपिल शर्मा के शो में अपनी अदाकारी से लोगों को गुदगुदाएगा गोपालगंज का लाल गोपालगंज. सोनी चैनल पर आने वाले द कपिल शर्मा शो में गोपालगंज जिले के बेलवां गांव के रहने वाले परितोष त्रिपाठी नजर आएंगे। परितोष त्रिपाठी की एक नए कैरेक्टर के रूप में एंट्री हुई है। परितोष के कपिल शर्मा शो में शामिल होने के बाद परिजनों के साथ चाहने वालों में खुशी है। पिता हैं अंग्रेजी के प्रोफेसर... प्रो. रामायण तिवारी व दमयंती देवी के पुत्र हैं। प्रो. रामायण तिवारी के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। आशुतोष त्रिपाठी बड़े हैं। जिनकी शादी भाजपा के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री पं दुर्गा प्रसाद मिश्रा की नतिनी दिप्ती मिश्र से हुई है। वहीं परितोष उर्फ सिप्पू बड़ी दो बहनों की भी शादी हो चुकी है। परितोष भाई-बहनों में चौथे नम्बर हैं। परितोष के पिता प्रो. रामायण तिवारी सीवान जिला मुख्यालय स्थित विद्या भवन महिला डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर पद पर पदस्थापित हैं। वहीं मां दमयंती देवी जिले के विजयीपुर प्रखंड के मिश्रौली गांव मध्य विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हो गई हैं। वर्तमान मे...
Image
सराय के लाल ने, बढ़ाया बिहार का मान सरा य । सिटी रिपोर्टर :- सराय के शेम्भोपुर गांव के रहने वाले कुंदन सिंह ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2016 में नौवा स्थान प्राप्त कर शेम्भोपुर सराय ही नही बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन कर दिया। कुंदन एक किसान परिवार के रहने वाले है। पिता श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह है व माता गृहणी है। कुंदन के नवोदय विद्यालय वैशाली में चयन होने के बाद सराय के ही आरडीएस उच्च विद्यालय दामोदरपुर से 74 प्रतिशत अंक के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इनके स्टेट टॉपर होने पर बधाईयां की तांता लग गयी। बधाई देने वालों में - पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजय कुमार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण के कुणाल गुप्ता, युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, मुखिया आमोद पासवान,रवि गुप्ता, आरुणि गुप्ता इत्यादि। वही सराय के छात्र भी ख़ुशी से फुले नही समा रहे। छात्रों ने भी बधाइयाँ दी। बधाई देने वाले छात्र- छोटू, बबलू, बादल, जुगनू, विक्की, कालू, राजा , मनीष इत्यादि है। वही सराय के सभी छात्र ख़ुशी से फूले नही समा रहे है।
Image
जोर का झटकाः बिहार में बिजली हुई 55 फीसदी महंगी   बिहार में बिजली 55 फीसदी महंगी हो गई। एक अप्रैल 2017 से लागू होने वाली बिजली दरों की घोषणा शुक्रवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने की। हालांकि आयोग के इस निर्णय के बावजूद राज्य सरकार अनुदान देकर बिजली सस्ती कर सकती है। आयोग के अध्यक्ष एसके नेगी, सदस्य आरके चौधरी व राजीव अमित ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक की टैरिफ में बीपीएल, ग्रामीण उपभोक्ता, कृषि व ग्रामीण व्यवसायिक उपभोक्ताओं को मिलने वाले अनुदान का जिक्र रहता था। पहली बार बिजली कंपनी ने राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान का जिक्र किए बगैर टैरिफ पिटिशन फाइल की थी। इस कारण बिजली दर में वृद्धि करने की विवशता आ गई। कंपनी ने 84 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन 55 फीसदी वृद्धि की गई है। कोट केन्द्रीय विद्युत अधिनियम में तय प्रावधानों के तहत नई बिजली दरों की घोषणा बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने की है। बिजली दर तय करने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं रहती है। वैसे राज्य सरकार इस फैसले पर विचार करेगी। - बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ऊर्जा एवं व...
Image
जदयू का केंद्र पर हमला, कहा- राजनीतिक द्वेष के चलते काम नहीं करती विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार ने केंद्र की कई परियोजनाओं के लिए जमीन दी है, लेकिन केंद्र सरकार राजनैतिक द्वेष के कारण काम नहीं कर रही है । भाजपा नेता सुशील मोदी इस पर कुछ नहीं कहते। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत क्या केंद्र सरकार जमीन की कीमत दे रही है? केंद्र सरकार पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत पैसा दे रही है। इस कारण राज्य सरकार को जमीन लेने में दिक्कत हो रही है। लेकिन सुशील मोदी केवल राजनीती करते हैं। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख कर अनुरोध किया है कि जितने भी केंद्रीय विद्यालय है इसमें बिहार के छात्रों के लिए कोटा फिक्स हो। 50 से 60 फीसदी तक बिहार के छात्रों का केंद्रीय विद्यालय में सीट आरक्षित हो। इससे बिहार के छात्र भी केंद्रीय विद्यालय में पढ़ सकेंगे। लेकिन केंद्र सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया। विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए जमीन जल्द उपलब्ध ...
Image
बिहार: मंच टूटने से गिरे लालू यादव, चोट लगने से आ गई सूजन पटना जिला के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान लोगों के अधिक संख्या में मंच पर चढ़ने से मंच टूट गया और राजद प्रमुख लालू प्रसाद चोटिल हो गये। दीघा से लौटने पर देर शाम इलाज के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) रवाना होने के पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए लालू ने बताया कि उन्हें कमर के नीचे वाले हिस्से में चोट आयी और सूजन है। उन्होंने कहा कि उक्त यज्ञ कार्यक्रम के दौरान मंच पर अधिक संख्या में लोगों के चढ जाने के कारण वह धराशायी हो गया। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लालू के साथ उनके छोटे पुत्र और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री और उनके बडे पुत्र तेज प्रताप यादव, बडी पुत्री एवं राज्यसभा सदस्या मीसा भारती सहित पार्टी के कई अन्य विधायक पहुंचे हैं जहां उनका एक्सरे कराये जाने के साथ चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। दीघा थाना प्रभारी गोल्डेन कुमार ने बताया कि गंगा नदी किनारे दीघा घाट पर आयोजित उक्त यज्ञ के क...
Image
बिहार: परसा में डकैतों का तांडव, सात को बेरहमी से पीटा  परसा थाने के खपरैलचक गांव में गुरुवार की रात डकैतों ने जमकर तांडव मचाया। प्रकाश चौधरी के घर के सात सदस्यों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। जिसमें तीन की हालत गंभीर है। डकैतों ने इन पर पिस्तौल की बट और नुकीले हथियारों से हमला किया। इसके बाद लाखों के जेवरात लूट कर चलते बने। सभी सदस्यों को घायलवस्था में छोड़कर अपराधी खेत के रास्ते भाग गए। घटना खपरैलचक गांव के प्रकाश चौधरी के घर हुई। घायल प्रकाश चौधरी, उसकी मां हीरामनी देवी, पत्नी रेखा देवी, दो बेटी डॉली और पुतुल, दो बेटे राजा व छोटू को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रकाश के बड़े बेटे और दो बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में मचाते रहे तांडव दस की संख्या में रहे डकैत हथियारों से लैश थे। तीन ने चेहरे पर नकाब लगाया था। डकैत प्रकाश चौधरी के घर गुरुवार की रात करीब 12 बजे पहुंचे। आधा घंटा तक घर में ताडंव मचाया। आश्चर्यजनक बात यह है कि ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस को मिली चप्पल पीड़ित प्रकाश के बयान पर केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल...
Image
मां की हत्या कर काटी जेल की सजा, अब जी रहा जानवरों जैसी लाइफ भागलपुर. बिहार के भागलपुर के भडोखर में रहने वाला 30 साल का सुभाष राय इंसान होते हुए भी जानवरों जैसी लाइफ जीने को मजबूर है। गाय, भैंस की तरह उसे खूंटे से बांधकर रखा जाता है। उसके पैर में लोहे की जंजीर लगाकर ताला जड़ दिया गया है। उसका खाना सुबह-शाम गंदे बर्तन में पड़ोस दिया जाता है। मां की हत्या के केस में गया था जेल... - सुभाष गांव के लोगों से अच्छी तरह बात करता है। पहली नजर में लोग यह समझ नहीं पाते की पढ़ा-लिखा मालूम होने वाले इस युवक को घरवाले क्यों इतनी कड़ी सजा दे रहे हैं। - लोग सोचते हैं कि इसके मां-बाप या घर के लोग बड़े बेरहम हैं, लेकिन इस कहानी का दूसरा पहलू कुछ और है। - अपनी मां की हत्या के केस में सात साल जेल की सजा काट चुके सुभाष पर आरोप है कि उसने पिता और एक भाई को भी मार डाला है। - जेल से आने के बाद कुछ दिन तक तो वह ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उग्र हरकत करने लगा। परिवार के लोगों को पीटता है सुभाष - सुभाष की भाभी मालती देवी ने कहा कि जेल से आने के बाद वह कुछ दिन तो घर में ठीक से रहा, लेकिन इसके बाद...
Image
बिहार के चार युवकों को उड़ीसा में जिंदा जलाया, एक की मौत.   औरंगाबाद. खुले में शौच करने को लेकर उड़ीसा में विवाद होने पर औरंगाबाद के एक युवक समेत चार को वहां के कुछ लोगों ने जिंदा जला दिया। इससे औरंगाबाद के ओरा गांव निवासी विनय कुमार की मौत हो गई। जबकि उसके साथ रह रहे सीतामढ़ी के हैदर अली, छत्तीसगढ़ के हीनू राम सीवान के रंजन कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उड़ीसा में स्थानीय लोगों से हुआ विवाद... ये इस्पात हॉस्पिटल राउरकेला में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। मृतक के पिता बालरूप यादव ने बताया कि चारों उड़ीसा के राउरकेला के लोहुनीपाड़ा थाना क्षेत्र में रहते थे और सुंदरगढ़ स्थित भास्कर स्टील फेरो लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। वे सभी एक साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे, जिसमें शौचालय नहीं था। इस कारण शौच के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता था। झोपड़ी के आसपास खेतों में शौच जाने के कारण स्थानीय लोगों से पूर्व में झड़प भी हुई थी। उड़ीसा के लिए रवाना हुए परिजन मौत की खबर मिलते ही ओरा गांव में मातम पसर गया। जबकि मृतक के पिता बालरूप यादव अपने भाई रामस्वरूप यादव के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो ग...
Image
सराय में धूम-धाम के साथ मना 105वां बिहार दिवस...। आज सराय बाजार में मानवाधिकार सरक्षण प्रतिष्ठान भगवानपुर प्रखंड के तत्वाधान में 105 वां बिहार दिवस बरे धूम धाम से मनाया गया । कार्यकर्तायों ने रंगोलिया बनाकर एवम मोमबत्ती जलाकर बिहार दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सराय बाजार के व्यवसायी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि में अजब गजब का उत्साह दिखा । सभी भारत माता की जय, जय बिहार,वंदेमातरम,गर्व से कहो की हम बिहारी है जैसे नारा के साथ साथ जम कर आतिशबाजी हुई।तथा मिठाईया बाट कर पुरे बाजार में लोग अपने अपने घरों ,दुकानों पर दीपक एवं मोमबतियां जला कर उत्सव में चार चाँद लगाया । बिहार दिवस के मौके पर सराय बाजार के सभी दुकानदार तथा स्थानीय निवासीओ ने एकजुटता का परिचय दे बिहार उत्सव में शरीक हुआ । पूरा सराय बाजार दीपावली की रोशनी में डूबी नजर आई। बिहार दिवस मनाने वालो में मानवाधिकार के जिला सचिव सह प्रखंड अध्यछ कुणाल कुमार गुप्ता,बादल कुमार,आसुतोष कुमार दीपू,चंद्रमोहन गुप्ता,निर्भय कुमार अमरोही,सीताराम अग्रवाल,उत्पल भारद्वाज, रवि गुप्ता, आरुणि कुमार,शिव प्रसाद शर्मा,मनीष ठाकुर,पवन कुमार,राजेश स...